दौलतपुर फोरलेन पर ट्रक चालक से लूट, पिस्टल दिखाकर ₹26 हजार फोनपे से ट्रांसफर
दौलतपुर फोरलेन पर ट्रक चालक से लूट, पिस्टल दिखाकर ₹26 हजार फोनपे से ट्रांसफर
कोईलवर: थाना क्षेत्र के दौलतपुर फोरलेन पर बालू लदे ट्रक चालक के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। खदान से बालू लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक चालक से बदमाश ने पिस्टल सटाकर ₹26,000 की लूट कर ली। घटना उस समय हुई जब चालक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर शौच के लिए उतरा।
जानकारी के अनुसार छपरा जिला के गड़खा थाना क्षेत्र के रहने वाले ललन राय का 40 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार भोजपुर जिले के सन्देश बालू घाट से बालू लोड कर दौलतपुर स्थित एसके मॉल के पास सुबह के समय कुछ देर के लिए रुका था। इसी दौरान बबुरा की ओर से बाइक से आए एक युवक ने ट्रक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर चालक से बातचीत शुरू की। कुछ ही मिनटों में युवक ने कमर से हथियार निकालकर चालक की कनपटी पर सटा दिया और उसकी तलाशी लेने लगा।
नकदी नहीं मिलने पर आरोपी ने चालक का मोबाइल जबरन लेकर फोनपे एप्लीकेशन खुलवाया और एक अज्ञात नंबर पर ₹26,000 ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद बदमाश मौके से बबुरा की ओर फरार हो गया। पीड़ित चालक ने मामले की लिखित शिकायत कोईलवर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

